MUZAFFARPUR

सीएम फेस पर तेजस्वी का यू-टर्न, दिल्ली में बैठक के बाद अपने बयान से भटके

पटना: बिहार सीएम फेस पर तेजस्वी यादव ने यू टर्न ले लिया है. मंगलवार को दिल्ली में आयोजित महागठबंधन की बैठक के बाद तेजस्वी यादव का बयान बदला-बदला सा नजर आया है. इसको लेकर सत्ता पक्ष में सियासत शुरू हो गयी है. ऐसा माना जा रहा है कि बैठक में इसको लेकर नाराजगी जतायी गयी है.

कौन होगा सीएम? दिल्ली में बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सीएम फेस को लेकर विचार किया जाएगा. अभी महागठबंधन के नेताओं की बैठक हुई है. 17 अप्रैल को भी पटना में एक बैठक होगी जिसमें सीएम चेहरा तय किया जाएगा.

तेजस्वी यादव बनेंगे सीएम

इधर, दिल्ली में बैठक के बाद राजद ने दावा किया है कि तेजस्वी यादव ही सीएम का चेहरा होंगे. राजद ने कहा कि बिहार की 14 करोड़ की जनता ने तेजस्वी यादव को अपना मुख्यमंत्री चुन लिया है.

इसमें कोई परेशानी नहीं है. राजद ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव 2020 में भी तेजस्वी यादव ही सीएम का चेहरा थे और अभी भी तेजस्वी यादव ही लोगों की पसंद है.

तेजस्वी यादव ने क्या कहा था?’

आपको बता दें कि बीते 8 अप्रैल को तेजस्वी यादव ने एक कार्यक्रम में खुद को मुख्यमंत्री घोषित कर दिया था. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि ‘आपका बेटा तेजस्वी यादव बिहार का मुख्यमंत्री बनता है तो जो लोग नाला के किनारे बसे हैं उन सभी को पक्का मकान दिया जाएगा. तेजस्वी यादव के इस बयान पर जमकर सियासत हुई थी.

17 को पटना में बैठक

हालांकि मंगलवार को दिल्ली में महागठबंधन की बैठक के बाद तेजस्वी यादव अपने बयान से भटकते नजर आए. उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल को पटना में फिर बैठक होगी जिसमें सीएम फेस पर विचार किया जाएगा. राजनीतिक विशेषज्ञ मान रहे हैं कि 17 अप्रैल को भी सीएम फेस को लेकर बैठक में मुद्दा उठाया जाएगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.