MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर में किसी आपराधिक  घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे तीन अपराधी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर पुलिस ने अपराध की घटना को अनजान देने जा रहे तीन बदमाशों को देसी कट्टा कारतूस और लूट की मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. वही साहेबगंज थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड मे पकड़े गए बदमाश शामिल थे.

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान नजीरुद्दीन मियां उर्फ दुगली, मोतिहारी जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र निवासी शंभू राम के पुत्र बबलू कुमार और साहेबगंज निवासी शंभू साह के पुत्र चुन्नू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के इनके पास से एक देशी कट्टा, तीन कारतूस, एक बाइक और तीन मोबाइल जब्त किया है।

चुन्नू कुमार का अपराधिक इतिहास भी है। मुजफ्फरपुर और मोतिहारी जिले में चुन्नू के खिलाफ कई आपराधिक मामला दर्ज है। गिरफ्तार बदमाशों ने साहेबगंज थाना क्षेत्र के सीएन कॉलेज के पास गौरव को गोली मारकर जख्मी कर देने सहित कई आपराधिक घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है।

पुलिस इनके निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि बीते शुक्रवार को साहेबगंज थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना घटी थी। इस मामले में तीन अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। बाइक चैकिंग के दौरान अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है।

अपराधियों ने गोलीबारी कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। पूछताछ में चुन्नू ने बताया कि गौरव उसकी एक महिला दोस्त को ब्लैकमेल कर रहा था। जिसको लेकर उक्त लड़की ने चुन्नू को इस संबंध में जानकारी दिया।

जिसके बाद चुन्नू अपने सहयोगियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। इन लोगों के पास से लूटी गई मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुईं है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.