MUZAFFARPUR

कंबल शाह रहमातुल्लाह अलैह के 143वें सालाना उर्स पर प्रशासन द्वारा गाजे-बाजे के साथ निकला चादर जुलूस

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह रहमातुल्लाह अलैह का 143वां सालाना उर्स मनाया गया। जहां टाउन थाना की ओर से गाजे-बाजे के साथ चादर जुलूस निकला।

इस मौके पर ग्रामीण एसपी विद्यासागर, सिटी एसपी और टाउन सीडीपीओ सीमा देवी समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

सबसे पहले टाउन थाना में चादर को फातिहा दिया गया। फिर जुलूस मोतिझील और कल्याणी होते हुए मजार शरीफ पहुंचा। यह परंपरा ब्रिटिश काल से चली आ रही है। हर साल सरकारी स्तर पर नगर थाना से चादर पोशी की जाती है।

मजार शरीफ पर सुबह से ही कुरानखानी और फातिहाखानी हुई। इस दौरान दूर-दराज से आए अकीदतमंदों का चादर पोशी के लिए तांता लगा रहा।

वहीं ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने कहा कि शहर में अमन-चैन की कामना से चादर जुलूस निकाला गया है। आगे उन्होंने परवरदिगार से मुजफ्फरपुर और हिंदुस्तान के सभी लोगों के बीच शांति बनाए रखने की दुआ मांगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.