पटना में गुरुवार को हुए तेज बारिश और आंधी ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त व्यस्त कर दिया। कई जगह बिजली तार टूट गए।

वहीं इस आंधी के कारण पटना एयरपोर्ट के पास भी बड़ा हादसा हो गया है। जिसमें तीन लोग घायल हो गए हैं। जिन्हे आनन फानन में अस्पताल भेजा गया है।

बताया जा रहा है पटना एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार गेट के पास सड़क किनारे लगा लोहे का होर्डिंग बोर्ड तेज आंधी में भरभरा कर गिर गया।

उस समय बोर्ड के पास से कुछ लोग गुजर रहे थे। जो इस होर्डिंग बोर्ड की चपेट में आ गए। जिससे कुछ समय के लिए रास्ता अवरुद्ध हो गया। बाद में होर्डिंग बोर्ड को सड़क किनारे किया गया और ट्रैफिक सामान्य किया गया।

पटना एयरपोर्ट के गेट के पास गिरा होर्डिंग।
24 अप्रैल को होना है नए टर्मिनल का उद्घाटन
बता दें कि पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का आगामी 24 अप्रैल को उद्घाटन होना है। पीएम मोदी टर्मिनल का उद्घाटन करने के लिए पटना पहुंचेंगे। जिसके लिए टर्मिनल के काम को अंतिम रूप दिया जा रहा है।




Leave a Reply