मुजफ्फरपुर रामदयालु में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सुरेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित किया गया।

इसमें नगर विकास एवं आवास मंत्री जिवेश कुमार मिश्रा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया।

सम्मेलन में उपस्थित सभी सदस्यों ने उन्हें पार्टी और देशहित में कार्य करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने शहर को सुंदर व सुदृढ़ बनाने के लिए बिना किसी भेदभाव के कार्य करने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया।

इसके साथ ही उनकी मदद के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहने का आश्वासन दिया।मंच संचालन सुनील कुमार ने किया।

इस दौरान बेबी कुमारी, रवींद्र प्रसाद सिंह, डॉ. अशोक शर्मा, विष्णुकांत झा, प्रभात कुमार, अर्जुन राम, देवीलाल, डॉ. मोनालिसा, कोमल कुमारी,

संजय कुमार, हरेराम मिश्र, राजन भारद्वाज, धीरज कुमार सिंह, नंद किशोर ठाकुर, अनिक कुमार गुप्ता, उत्पल रंजन, राजेश कुमार ने विचार रखे। धन्यवाद इंदिरा सिंह ने किया।

मौके पर मेयर निर्मला साहू, राशि खत्री, पूनम वर्मा, पारितोष सिंह, लालबाबू सहनी, दिलीप कुमार, रंजन ओझा, अरविंद कुमार सिंह, अधिराज किशोर, अमित कुमार सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।




Leave a Reply