मुजफ्फरपुर. जिले के अहियापुर थाना अंतर्गत बैरिया गोलंबर के पास एनएच 28 पर प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।

जहां एसडीओ पश्चिमी श्रेया श्री ने पुलिस बल और अतिक्रमण हटाओ दस्ते के साथ बुलडोजर लेकर सड़क पर उतरीं और अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान मां जानकी अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग का एक हिस्सा एनएच की जमीन पर पाया गया, जिसे फिलहाल चिह्नित कर नोटिस किया गया है।

इसके अलावा अस्पताल के आसपास की कई दुकानों को भी हटाया गया, जिससे कि इलाके में अफरा-तफरी मच गई. बता दें कि प्रशासन की यह कार्रवाई एनएच-28 को भगवानपुर चौक से जीरो माइल तक फोर लेन बनाने के प्रोजेक्ट के तहत की जा रही है।

एसडीओ पश्चिमी श्रेया श्री ने बताया कि अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है. प्रशासन द्वारा पहले चेतावनी और नोटिस दे दी गई थी, लेकिन अतिक्रमणकारी हटने को तैयार नहीं थे.

इसके बाद यह अतिक्रमण के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है. मां जानकी अस्पताल में भर्ती मरीजों की गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन को 24 घंटे का समय दिया गया है.




Leave a Reply