MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर में ऑटो व ई-रिक्शा पर लगाए गए प्रतिबंध हटने पर संघ के सदस्यों ने पदाधिकारियों को दी बधाई

परिवहन विभाग के निर्णय का जिला ऑटो व ई-रिक्शा कर्मचारी संघ ने स्वागत किया है। वहीं परिवहन विभाग के पदाधिकारियों को प्रतिबंध हटाये जाने पर बधाई दी है। इसे लेकर प्रधान कार्यालय से संघ ने जुलूस निकालकर अपनी खुशी जाहिर की।

साथ ही, नगर विधायक बिजेंद्र चौधरी को इसकी एक प्रति भी सौंपी गई। बता दें कि परिवहन विभाग ने ऑटो व ई-रिक्शा से स्कूली बच्चों के परिवहन पर प्रतिबंध लगा दिया था।

जिसे लेकर संघ के जिलाध्यक्ष एआर अन्नु और महासचिव मो. इलियास उर्फ इल्लू ने कहा कि प्रतिबंध को लेकर संघ ने लगातार आंदोलन कर रहे थें। जिसके बाद प्रशासन ने चालकों की सुध ली और निर्णय वापस ले लिया।

इस अवसर पर ऑटो संघ के मोहम्मद निजाम, बबलू पासवान, कृष्ण मुरारी, पप्पू गुप्ता, पूर्व मेयर सुरेश कुमार, मोनू यादव, मोहम्मद सद्दाम, लक्ष्मण राय,

राजा श्रीवास्तव, बबलू सिंह, ललन कुमार, मोहम्मद फूलबाबू, मोहम्मद असलम, संतोष कुमार,

विनोद कुमार, नजरे आलम, मनोज कुमार, सूरज कुमार, महिला चालक चांदनी कुमारी, रेखा देवी व अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.