MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर में वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी का पुतला दहन

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी के खिलाफ निषाद संघर्ष मोर्चा के बैनर तले किया विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान निषाद संघर्ष मोर्चा के समर्थकों ने कहा कि मुकेश सहनी ने केंद्रीय राज्य मंत्री एवं मुजफ्फरपुर के सांसद राजभूषण निषाद चौधरी को अपना झोला ढोने वाला बताया हैं।

जिसके विरोध में शहर के दादर पुल के समीप निषाद संघर्ष मोर्चा कार्यालय परिसर में सैकड़ो की संख्या में लोगों न मुकेश सहनी का पुतला दहन किया। इसके साथ ही मुकेश सहनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.