आज मुजफ्फरपुर के बीएमपी-6 दुर्गामंदिर परिसर में आज यज्ञोपवीत महोत्सव में 268 बच्चों का जनेऊ हुआ। जहां चाणक्य विद्यापति सोसाइटी द्वारा आयोजित यज्ञोपवीत महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय कोयला खान राज्य मंत्री सतीशचंद्र दुबे ने कहा कि सामाजिक समरसता का बड़ा संगम सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार है।


इसके साथ ही चाणक्य विद्यापति सोसाइटी की ओर से आयोजित सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार महोत्सव में पहुंचे केंद्रीय मंत्री दुबे ने वरूओं को आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने चाणक्य विद्यापति सोसाइटी की काफी सराहना की।



उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि सनातन समाज के जो भी लोग जनेऊ धारण करना चाहते हैं उनका यहां जनेऊ संस्कार कराया जा रहा है।

ऐसा होने से जितने भी परिवार के लोग जो जनेऊ करा रहे है उनका आर्थिक बचत हुआ साथ ही सामाजिक और एकजूटता भी दिखी ।

कई बार समयाभाव या आर्थिक तंगी के कारण समय पर बच्चों का जन्म नहीं हो पाता। लेकिन, चाणक्य विद्यापति सोसाइटी के इस पहल से पिछले 11 सालों से लगातार यह संस्कार दिलाया जा रहा है।


राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विनय पाठक ने कहा कि सामुहिक यज्ञोपवित संस्कार से सामाजिक रिश्ता मजबूत होता है।वहीं उन्होंने आयोजन समिति के सारे अधिकारियों के कार्यो की सराहना किया।


सोसायटी के इस कार्यक्रम को पंडित नवीन झा, पंडित चन्द्रमणि पाठक, आचार्य गौतम कृष्णा, पंडित शशिकांत पांडे, पंडित आशुतोष झा पंडित राघव झा, पंडित मृत्युंजय, पंडित संतोष झा, पंडित मन मोहन झा पंडित आदित्य झा, पंडित विनोद पाठक, पंडित सूरत झा,


पंडित सूरज कुमार, पंडित आदित्य पाठक, पंडित चंद्रकांत झा, पंडित आदित्य झा, पंडित सिद्धार्थ पाठक, पंडित कौशलेंद्र झा, पंडित कमलेश झा के साथ अन्य आचार्य ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव पिंकू झा, पप्पू झा, संगठन मंत्री अभय कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष मनोज ठाकुर, संरक्षक शंभूनाथ चौवे, साकेत रमन पाण्डेय,

रामकुमार झा, राष्ट्रीय सचिव अशोक झा, इन्द्रकांत झा, मनमन त्रिवेदी, प्रवीण झा, सुरेंद्र पाण्डेय, सुशील झा, मुन्ना तिवारी, विशाल कुमार झा, सत्येंद्र ठाकुर, के एन झा, वेदकांत झा समेत अन्यकी प्रमुख भूमिका रही। मुन्ना रफी की टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उदय झा, रंजना झा, कुमार उदय, प्रणव झा समेत अन्य ने अपनी प्रस्तुति दी।

इनकी रही भागीदारी :
केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, विधायक अमर पासवान, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, मेयर निर्मला देवी साहू, उपमेयर डा मोनालिसा, भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी जिला अध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, लोजपा रामविलास के जिला अध्यक्ष चुलबुल शाही, मोटर ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष उदयशंकर सिंह, ब्राह्मण महासभा के आशुतोष झा, भाजपा के वरीय नेता डा अशोक शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष भारत रत्न यादव, भाजपा नेता देवीलाल, समाजवादी नेता समेत कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।



Leave a Reply