MUZAFFARPUR

पूजा मटकोर के साथ चाणक्य विद्यापति साेसाइटी के संस्कार महोत्सव का हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरपुर: चाणक्य विद्यापति सोसाइटी द्वारा आयोजित यज्ञोपवीत महोत्सव का शुभारंभ पुजा मटकोर के साथ किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विनय पाठक ने कहा कि सामुहिक यज्ञोपवित संस्कार से सामाजिक रिश्ता मजबूत होता है। चाणक्य विद्यापति सोसायटी बेहतर काम कर रही है।

उन्होंने आयोजन समिति के सारे अधिकारियों की सराहना की। सोसायटी के अध्यक्ष पंडित विनय पाठक ने कहा कथा-मटकोर का आयोजन संयोजक पंडित नवीन झा, पंडित चन्द्रमणि पाठक के साथ अन्य यज्ञ कराने वाले आचार्य ने किया।

इस बीच पुजा के साथ स्वास्तिवाचन के बीच चंदन व माला पहनाकर बरूआ का अभिनंदन किया। इसके साथ कथा-मटकोर के बीच बरुओं का हल्दी चढ़ाने का रस्म किया गया। कथा-मटकोर व बरूओं को हल्दी चढाया गया।

← Back

Thank you for your response. ✨

कार्यक्रम काे संबाेधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विनय पाठक ने कहा कि 7 अप्रैल को यज्ञोपवीत महोत्सव का आयोजन होगा। राष्ट्रीय सचिव पिंकू झा एवं पप्पू झा ने आयोजन को भव्य तरीके से करने की बात कही।

मौके पर संगठन मंत्री अभय कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष मनोज ठाकुर, संरक्षक शंभूनाथ चौवे, साकेत रमन पाण्डेय, भुवनेश्वर झा, रामकुमार झा, पं. नवल किशोर मिश्र, राष्ट्रीय सचिव अशोक झा, प्रधान पंडित नवीन झा,

पंडित चंद्रमणी पाठक, इन्द्रकांत झा, मनमन त्रिवेदी, प्रवीण झा, सुरेंद्र पाण्डेय, सुशील झा, मुन्ना तिवारी, विशाल कुमार झा, सत्येंद्र ठाकुर समेत अन्य शामिल हुए। मुन्ना रफी की टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उदय झा, रंजना झा, कुमार उदय, प्रणव झा समेत अन्य ने अपनी प्रस्तुति दी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.