MUZAFFARPUR

रामनवमी शोभा यात्रा: मुजफ्फरपुर में दिखा आस्था, उल्लास और एकता का अद्भुत संगम

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में रामनवमी के पावन अवसर पर 8 किलोमीटर लंबी भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।

यात्रा का शुभारंभ सकरा विधानसभा अंतर्गत सकरा दुर्गा स्थान  से हुआ जो कि शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः राम जानकी मंदिर फरीदपुर, मतवाला शिव मंदिर ढोली स्टेशन अपने गंतव्य तक पहुंची।

 

इस दौरान पर। भाजपा विधानसभा प्रत्याशी अर्जुन राम ने कहा कि पूरे मार्ग में श्रद्धा की लहर, जय श्रीराम के गगनभेदी नारे, और जनसैलाब का उत्साह देखते ही बन रही थी।

शोभा यात्रा में हर वर्ग, हर आयु के लोगों की भागीदारी ने यह सिद्ध किया कि संस्कृति ही हमारी सबसे बड़ी पहचान है। इस भक्ति और सामाजिक एकजुटता के संगम का हिस्सा बनकर बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.