MUZAFFARPUR

देश के हर बड़े नेता ने वक्फ बिल पर बयान दिया, लेकिन नीतीश कुमार खामोश हैं

एक तरफ वक्फ बिल पर देश के सभी बड़े नेता द्वारा अपना बयान दिया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुप है।

इतना महत्वपूर्ण विषय चला गया, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा, क्यों कि वह अचेत अवस्था में हैं। यह कहना है बिहार विस के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का।

उन्होंने कहा बिल पर कौन ऐसा नेता नहीं है, जिन्होंने कुछ नहीं कहा। उन्होंने एक शब्द नहीं कहा। आखिर कौन रोक रहा है, उन्हें बोलने से। जब इतने महत्वपूर्ण विषयों पर वह चुप हैं. तो ऐसे व्यक्ति के हाथ में बिहार की 13 करोड़ जनता का भविष्य कैसे सुरक्षित है।

यह भी पढ़ें – Waqf Amendment Bill 2025 – बिहार में वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को लागू नहीं होने देंगे तेजस्वी, मुस्लिम वर्ग की हितों के लिए लड़ाई का किया ऐलान

अब नीतीश जी दोबारा आने वाले नहीं है

तेजस्वी ने कहा कि आज जदयू में मुस्लिम नेताओं की प्रेस कांफ्रेंस कराई गई। जहां उन्हें ललन सिंह और कार्रकारी अध्यक्ष ने जबरदस्ती वक्फ बिल का समर्थन करने के लिए कहा।

उन्हें धमकी दी गई कि अगर पद पर रहना है तो बिल का समर्थन करना होगा। यह लोग भी जानते हैं कि अब नीतीश जी आनेवाले नहीं हैं, इसलिए पद के लिए बिल का समर्थन किया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.