बिहार प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जनता दल (यू०) अफरीदी रहमान ने सरकार द्वारा वक्फ संसोधन बिल पास किए जाए का विरोध किया।

जहां उन्होंने कहा कि सरकार से लाखों करोड़ों भारतीय मुसलमानों का अटुट विश्वास था कि वो विशुद्ध रूप से सेकुलर विचारधारा के ध्वजवाहक हैं। लेकिन अब यह यकीन टूट गया है।

वक्फ बिल संसोधन अधिनियम 2 से जदयू से हम जैसे लाखों करोड़ों समर्पित भारतीय मुसलमानों एवं कार्यकर्ताओं को गहरा अघात लगा है।

वक्फ बिल हम भारतीय मुसलमानों के विरूद्ध है। हम किसी भी सूरत में इसे स्वीकार नहीं कर सकते। यह बिल संविधान की कई मौलिक अधिकारों का हनन करता है।





Leave a Reply