MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, स्टूडियो संचालक हत्याकांड में तीन गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर पुलिस ने स्टूडियो संचालक हत्या मामले में शूटर समेत 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार, गोली, स्मैक समेत कई सामान बरामद किए गए है। मुख्य आरोपी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

दरअसल, 4 मार्च को जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में स्टूडियो संचालक अरविंद सिंह की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद मृतक के बेटे अनुज कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर केस हुआ।

एसएसपी सुशील कुमार ने टीम बनाई। टीम सीसीटीवी, मानवीय व तकनीकी तरीके से मामले की जांच कर रही थी। इसी क्रम में 3 की गिरफ्तारी हुई। सुपारी के आधे रुपए मिले थे।

अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है

अपराधियों के पास से एक कट्टा, 2 कारतूस, 50 पुड़िया स्मैक, 4 मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की है।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान जैतपुर थाना क्षेत्र के विवेक कुमार, साहेबगंज थाना क्षेत्र के विशाल और दिलखुश कुमार के रूप में हुई है। इनकी निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

अलग-अलग थाने में मामला दर्ज है

ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि विवेक और दिलखुश शातिर अपराधी हैं। इन दोनों के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में बताया कि एक व्यक्ति ने उसे अरविंद सिंह की हत्या करने के लिए सुपारी दी थी।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.