MUZAFFARPUR

बिहार में हाई स्पीड ट्रेन का हुआ ट्रायल, 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ी रेलगाड़ी

खबर सासाराम से है, जहां पूर्व मध्य रेल के अंतर्गत डीडीयू-गया-धनबाद रेल खंड पर हाई स्पीड ट्रेन परिचालन का स्पीड ट्रायल किया गया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से यह ट्रेन गया जंक्शन होते हुए प्रधानखाटॉ (धनबाद) तक गई और इसकी हाई स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा रिकॉर्ड किया गया।

मात्र 4 घंटा से भी कम समय में यह ट्रेन डीडीयू मुगलसराय से चलकर धनबाद पहुंचेगी। सासाराम रेलवे स्टेशन पर इसके स्पीड ट्रायल को लेकर पूरी सावधानी बरती गई।

इस दौरान रेल प्रशासन के लोग रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे। बता दें कि आज शाम पुनः इसी ट्रेन का धनबाद से गया होते हुए मुगलसराय का अप लाइन में भी ट्रायल होगा।

सासाराम रेलवे स्टेशन से 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रायल ट्रेन सुरक्षित निकल गई।

 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.