MUZAFFARPUR

गूगल मैप रिव्यू पर जॉब का ऑफर, फिर खाली कर दिया अकाउंट, साइबर ठगों का नया तरीका करेगा हैरान

मुंगेर: इन दिनों लोग शॉर्टकट तरीकों से ज्यादा पैसे कमाने की लालच में साइबर फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं. ताजा मामले बिहार के मुंगेर का है.

साइबर अपराधियों द्वारा गूगल मैप में रिव्यू जॉब का ऑफर देकर 94 हजार रुपये की साइबर ठगी की गई है. घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई.

जॉब के नाम पर साइबर ठगी

दरअसल साइबर ठगों के द्वारा हर दिन नए तरीकों से युवाओं को अपना शिकार बनाया जा रहा है. मुंगेर में गूगल मैप रिव्यू पर जॉब का ऑफर देकर युवक से ठगी की गई. साइबर डीएसपी ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी युवक ने शिकायत दर्ज कर बताया है कि गूगल मैप रिव्यू जॉब का आफर आया था. उस पर कॉन्टैक्ट करने पर उसे टेलीग्राम ग्रुप का लिंक भेज कर लिंक शेयर और लाइक और सबस्क्राइब करने का टास्क दिया गया था.

ज्यादा पैसों की लालच में फंसा युवक

शुरूआत के कुछ दिन में लिंक शेयर और लाइक करने पर युवक के एकाउंट में 500 रुपया से लेकर 1000 रुपये तक बोनस राशि आता रही. इस बीच ठग द्वारा ज्यादा बोनस के लिए एक लाख रुपये का डिमांड किया गया.

उसने 94 हजार रुपये यूपीआई से ठगों को भेज दिया. जिसके बाद उसे बोनस राशि आना बंद हो गई. बाद में युवक को दिया गया टेलीग्राम ग्रुप का लिंक भी एक्सपायर कर गया. जिसके बाद उसे साइबर ठगी का आभास होने पर उसने 1930 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई.

डीएसपी ने की लोगों से अपील

साइबर डीएसपी ने बताया कि युवक ने ठगी के बाद साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. वहीं लगातर हो रहे साइबर अपराधों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने बावजूद लोगों का पैसा गवाना एक बड़ी समस्या बनती जा रही है. डीएसपी ने लोगों से अपील की वे शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने की होड़ न पाले, नहीं तो वे साइबर ठगी का शिकार हो सकते है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.