MUZAFFARPUR

वक्फ संशोधन बिल पर मोदी को मिला नीतीश कुमार का साथ, JDU ने किया समर्थन का ऐलान

पटना: वक्फ संशोधन बिल आज लोकसभा में पेश होगा. दोपहर 12 बजे से इस पर बहस शुरू होगी. बिहार में बीजेपी की तीनों सहयोगी पार्टियों ने विधेयक को समर्थन का ऐलान कर दिया है.

तमाम असमंजस के बीच अब साफ हो गया है कि जेडीयू के सांसद भी सदन में सरकार के समर्थन में वोट करेंगे. हालांकि पार्टी के कई मुस्लिम नेता इस निर्णय से बहुत खुश नहीं हैं लेकिन वह खुलकर विरोध भी नहीं कर पा रहे हैं.

मोदी को मिला नीतीश का साथ

वक्फ संशोधन बिल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का साथ मिल गया है. विधेयक पेश होने से ठीक पहले जेडीयू ने समर्थन करने का फैसला ले लिया है.

पार्टी की ओर से सभी सांसदों को सदन में मौजूद रहने और केंद्र सरकार का समर्थन में वोट करने का निर्देश दिया है.

फैसले से पहले नेताओं के साथ की बैठक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. लिहाजा उनको ही वक्फ संशोधन बिल पर फैसला लेना था. ऐसे में मंगलवार को अचानक जेडीयू पहुंचकर उन्होंने पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक की.

चर्चा है कि सीएम ने नेताओं के साथ वक्फ पर चर्चा की और उनका मंतव्य जाना. उस बैठक में मंत्री अशोक चौधरी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी, विधान पार्षद ललन सर्राफ और प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधान पार्षद रवींद्र प्रसाद सिंह सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.