MUZAFFARPUR

बिहार में करोड़ों की लागत से बन रहा 1100 मीटर लंबा फोरलेन पुल, आपस में दो राज्यों को जोड़ेगा

बिहार में अबतक कई बड़े पुलों का निर्माण कराया जा चुका है। जबकि कई पुलों का निर्माण अभी प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी हमेशा दावा करते हैं की उन्होंने अपने कार्यकाल में राज्य में सड़क का जाल बिछा दिया है।

जबकि हज़ारों पुल पुलियों का भी निर्माण किया जा चुका है। फ़िलहाल बिहार से उत्तर प्रदेश को जोड़ने के लिए एक और फोरलेन पुल का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया है।

इस पुल के बन जाने से लोगों को हाजीपुर से गाजीपुर होते हुए लखनऊ पहुँचना आसान हो जायेगा। इससे बिहार के लोगों का दिल्ली जाना आसान हो जायेगा। बता दें की सारण जिले के मांझी में दो लेन का पुल था।

जिसपर आये दिन वाहनों को जाम का सामना करना पड़ता था। इससे निजात पाने के लिए अब इस पुल को फोरलेन में तब्दील करने का फैसला किया गया है।

इस पुल की लम्बाई 11 सौ मीटर होगी। जो साल में बनकर तैयार हो जायेगा।

इस पुल के पुल के निर्माण पर 150 करोड़ की लागत आयेगी। पुल के निर्माण हो जाने से बड़े वाहनों का भी आवागमन बढ़ जाएगा, जिससे उद्योग धंधा भी बढ़ेगा।

 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.