MUZAFFARPUR

मिसेज इंडिया का खिताब जीतने के बाद बिहार के कॉलेज में छात्रों को पढ़ाएगी डा. रोहिणी

ग्लेमर की दुनिया में नाम कमाने के बाद उससे बाहर निकलना मुश्किल होता है। लेकिन इस बात को डा. रोहिणी झा ने गलत साबित कर दिया है। उन्होंने न सिर्फ ग्लेमर की दुनिया में नाम कमाया बल्कि अब शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल की है।

मिसेज इंडिया का खिताब जीत चुकीं डॉ. रोहिणी झा अब शिक्षा के क्षेत्र में अपनी नई भूमिका निभाने जा रही हैं। उनका चयन बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया में सफल होने के बाद सहायक प्रोफेसर के लिए किया गया है।

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर

बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग की मेधा सूची में उन्होंने 17वां स्थान प्राप्त किया, जबकि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की सूची में उन्हें दूसरा स्थान मिला। जिसके बाद डा. रोहिणी को वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर के लिए चुना गया है।

डॉ. रोहिणी झा अब आरा स्थित वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (VKSU) में अंग्रेजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्य करेंगी। डॉ. रोहिणी झा इससे पहले पटना विश्वविद्यालय के बीएन कॉलेज में गेस्ट टीचर के रूप में कार्यरत थीं। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय में भी अपनी सेवाएं दी हैं।

2023 में बनी मिसेज वर्ल्ड

डॉ.रोहिणी ने 2023 में गोवा में मिसेज इंडिया का खिताब जीता था। जिसके बाद डॉ. रोहिणी झा ने मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता में भी भाग लेने की तैयारी की थी, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से वह इस अंतरराष्ट्रीय मंच तक नहीं पहुंच पाईं.

हालांकि, उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा से शिक्षा जगत में भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनकी यह सफलता यह साबित करती है कि मेहनत और समर्पण से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है.

वे न केवल छात्रों के लिए, बल्कि उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं, जो अपने करियर और सपनों के बीच संतुलन बनाना चाहती हैं.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.