बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस ने एक नकली मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (MVI) को उसके ड्राइवर के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरोह एनएच-27 पर मालवाहक वाहनों से अवैध वसूली कर रहा था कांटी पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि हाईवे पर फर्जी एमवीआई अवैध रूप से वाहन जांच कर पैसे वसूल रहा है। सादतपुर मोड़ के पास पुलिस ने जब छानबीन की, तो आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान छपरा के रहने वाले राज कुमार प्रसाद के रूप में हुई है। उसका ड्राइवर मोहम्मद शमीम आलम भी गिरफ्तार हुआ है।

फर्जी एमवीआई की करतूत का पर्दाफाश
नेशनल हाईवे-27 पर कई दिनों से यह नकली अधिकारी ट्रकों और पिकअप वैन को रोककर वसूली कर रहा था। बिना किसी पुलिस फोर्स के, अकेले एमवीआई की तरह गाड़ियों की जांच कर पैसे मांगता था। पुलिस को इसकी लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कोई शख्स मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर बनकर गाड़ियों से उगाही कर रहा है।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मौके पर छापा मारा और उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।आरोपी से जब पहचान पत्र मांगा गया तो वह टालमटोल करने लगा, जिससे पुलिस को शक हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने कबूल किया कि वह नकली एमवीआई है और हाईवे पर ट्रकों से वसूली करता है।

कैसे पकड़ में आया नकली एमवीआई?
कांटी पुलिस को सूचना मिली थी कि एनएच-27 पर एक एमवीआई अवैध रूप से ट्रकों और अन्य वाहनों से पैसे वसूल रहा है।गाड़ियों को रोककर जांच करता था और चालकों से जबरन पैसे मांगता था। हाईवे पर बिना किसी पुलिस टीम के अकेले चेकिंग करना पुलिस को संदिग्ध लगा।

सादतपुर मोड़ पर हुआ पर्दाफाश
पुलिस ने जब मौके पर जाकर देखा, तो आरोपी एक पिकअप वैन को रोककर पैसे मांग रहा था।खुद को मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर बताकर गाड़ी का चालान काटने की धमकी दे रहा था। जब पुलिस ने उससे आईडी कार्ड मांगा, तो वह घबरा गया और टालमटोल करने लगा।

सख्त पूछताछ में उगले राज
जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो आरोपी ने स्वीकार किया कि वह नकली एमवीआई है। उसने बताया कि वह पिछले कुछ समय से हाईवे पर ट्रकों और पिकअप वैन से पैसे वसूल रहा था।




Leave a Reply