MUZAFFARPUR

चैत्र नवरात्रि में मंदिर से लौट रहे भक्तों पर बरसाया गया पत्थर, 45 पर FIR, 6 गिरफ्तार

बिहार के दरभंगा कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के केवटगामा पंचायत के पछियारी गांव में रविवार को तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना के बाद लौट रहे श्रद्धालुओं पर पथराव किया गया. घटना 30 मार्च की है जब, श्रद्धालु चैत्र नवरात्रि के पहले दिन कलश शोभायात्रा से लौट रहे थे.

मंदिर से लौट रहे भक्तों पर पथराव: तभी कुछ लोगों ने उन पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया. इस हमले से अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी पुष्टि मुजफ्फरपुर न्यूज नहीं करता है. वैसे घटना कि जानकारी मिलते ही कई थाने की पुलिस पहुंचकर मामले को शांत कराया है.

6 लोग घायल : पूरे मामले को लेकर पंचायत के पूर्व मुखिया आलोक कुमार ने बताया कि मामला होली के दिन से ही चल रहा है. समुदाय विशेष के द्वारा युवाओं पर हमला किया गया था. हमले में पांच-छह लोग घायल हुये थे.

कलश शोभायात्रा के दौरान पथराव: वहीं जानकारी के अनुसार एक घर की छत पर कुछ लोग जमा थे, जिन्होंने कलश शोभायात्रा को आते देख पथराव शुरू कर दिया. इस हमले से अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

पुलिस को सूचना मिलने पर कुशेश्वरस्थान, तिलकेश्वर और बिरौल थाना सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया गया. हालांकि, गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है.

होली के दिन से ही विवाद

बता दें कि इससे पहले होली के दिन भी इसी गांव में दो समुदायों के बीच झड़प हुई थी, जिसमें कई लोग घायल हुए थे.

उस समय भी पुलिस ने आपसी सहमति से मामले को सुलझाने का प्रयास किया था, लेकिन हालिया पथराव की घटना ने फिर से तनाव उत्पन्न कर दिया है.बहरहाल दरभंगा में कलश शोभायात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं पर पथराव के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.