MUZAFFARPUR

प्रदेश भर में मनाया जा रहा ईद-उल-फितर का त्योहार, लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर दी मुबारकबाद

बिहार सहित पूरे देश में आज ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। पटना, बेगूसराय, मुंगेर,बांका, गया, शेखपुरा समेत राज्य के अन्य जिलों में सुबह 7.30 बजे नमाज अदा की गई।

मुंगेर के शास्त्री नगर ईदगाह में सुबह 7:00 से ही नमाजी अलग-अलग इलाके से पहुंचने लगे थे ।7:30 पर इमाम ने नमाज के तरीके और व्यवस्था पर नमाजियों को बताया फिर नमाज शुरू की गई। मौके पर उन्होंने कहा कि रमजान के पाक महीने में पांच वक्त की नमाज अदा की जाती है लेकिन ईद की नमाज अदा करने के पीछे एक खाश वजह है वो ये कि रमजान के मुकद्दस महीने मे पूरा महीना रोजा रखना और अल्लाह कि इबादत करने के बाद खुशी मे लोग शहर से दूर खुले मैदान मे दो रकअत नमाज अदा करके अल्लाह का शुक्रिया अदा करते है।मौके पर दूसरे धर्म के लोगों भी शास्त्री नगर पहुंचकर मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी।

बांका जिले में सोमवार की ईद की नमाज अदा की गई। बांका जिला के ईदगाह में सबसे पहले सुबह 8 बजे नमाज अदा की गई। इसके बाद विभिन्न मस्जिदों समेत कई स्थानों पर भी नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की बधाई दी और प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया।ईद के मौके पर मौलाना द्वारा कुरान पाठ किया गया। एक माह तक चले रमजान के रोजे के बाद पूरे जिले में ईद का जश्न हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोग एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर और उपहार भेंट कर इस पर्व की खुशियों में शामिल हुए।

बेगूसराय में आपसी भाईचारे व सामाजिक सौहार्द के माहौल में एखलास व एहतराम के साथ बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में ईद का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। ईद पर को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई थी।

 

सुरक्षा व्यवस्था के बीच गांधी स्टेडियम में ईद की नमाज अदा की गई। वहीं इस ईद पर्व पर सामूहिक रूप से मिल-जुलकर इबादत की। ईद-उल-फित्र के मौके पर मुसलमान भाईयों ने खोशू व खोजू के साथ नूरानी माहौल में ईदगाहों व मस्जिदों में ईद-उल-फित्र की सामूहिक नमाज अदा करते हुए खुदा का शुक्र अदा किया।

गया में ईद-उल- फ़ित्र की नमाज अदा की गई. गया के गांधी मैदान स्थित स्टेडियम में हजारों की संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी जुटे और ईद की नमाज अदा की. इस दौरान मुल्क में शांति अमन चैन और भाईचारे की दुआ मांगी गई. सुबह के 8 बजे नमाज अदा की गई.

इसमें शामिल होने के लिए सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग गांधी मैदान पहुंचने लगे थे. ईद की नमाज के बाद एक दूसरे से गले मिलकर बधाईयां दी गई. छोटे-छोटे बच्चों ने भी एक -दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाईयां दी. हमारे मुल्क में शांति कायम हो. शांति- अमन बना रहे, वहीं भाईचारे का जो माहौल है, वह कायम रहे इसकी दुआ ईद-उल- फ़ित्र की नमाज में मांगी गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.