BIHARMUZAFFARPUR

बिहार में RJD विधायक के ड्राइवर की सं’दिग्ध मौ’त, घर में मिला श’व

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर गोपाल गांव में गुरुवार को एक युवक का शव घर के अंदर संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान लालू छपरा निवासी रामस्वरूप साह के 35 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है. सूरज कुमार वर्तमान में राजद विधायक शंकर राय के निजी चालक के पद पर कार्यरत था. शव पर गर्दन और हाथ में जख्म के निशान मिलने से परिजनों और ग्रामीणों में हत्या की आशंका जताई जा रही है.

होली की छुट्टी पर घर लौटे था सूरज

जानकारी के अनुसार, सूरज कुमार होली के त्योहार मनाने के लिए पिछले दो दिनों से छुट्टी पर अपने गांव आया हुआ था. गुरुवार को उसका शव घर के अंदर पाया गया, जिसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया. मृतक की पत्नी इस खबर से बेसुध हो गई.

शव पर मिले जख्म के निशान

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. शव देखकर लोगों ने हत्या की आशंका जताई और पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की. परिवार के सदस्यों का कहना है कि सूरज कुमार किसी विवाद में नहीं थे, लेकिन शव पर मिले जख्मों ने संदेह गहरा कर दिया है.

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का पता चल सकेगा. एसडीपीओ गरिमा कुमारी ने बताया कि पारू थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है. एफएसएल टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं और जांच जारी है.

परिवार में मचा मातम

इस घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर है. सूरज कुमार के परिजन और ग्रामीण न्याय की मांग कर रहे हैं. यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होती है तो मामले में आगे की कार्रवाई तेज होगी. फिलहाल पुलिस सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके.

पुलिस ने शुरू की गहन जांच

सूचना मिलते ही पारू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए सरैया एसडीपीओ गरिमा कुमारी ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया. साक्ष्य जुटाने के लिए डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से महत्वपूर्ण नमूने एकत्र किए. पुलिस दोनों पहलुओं हत्या और आत्महत्या पर जांच कर रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.