BIHARMUZAFFARPURSTATE

फाल्गुन माह की चतुर्दशी तिथि पर बाबा गरीबनाथ मंदिर में युवा बोलबम सेवा समिति द्वारा धूमधाम से मनाई गई होली

मुजफ्फरपुर: फाल्गुन माह की चतुर्दशी तिथि के शुभ अवसर पर बाबा गरीबनाथ मंदिर में युवा बोलबम सेवा समिति के द्वारा बड़े ही धूमधाम से होली मनाया गया

होली के विशेष मौके पर संध्या रात्रि में बाबा गरीबनाथ जी का रंग-बिरंगे पुष्पों, भस्म और गुलाल के साथ बाबा अर्धनागेश्वर स्वरूप में भव्य महाश्रृंगार किया गया.

यह दृश्य भक्तों के लिए अत्यंत मनमोहक और आध्यात्मिक रूप से उत्साहवर्धक था. महाश्रृंगार के पश्चात सभी भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया।

इससे पहले, बाबा गरीबनाथ धाम के पंडित आशुतोष पाठक ( डाबर बाबा ) ने सर्वप्रथम बाबा का दूध, दही, घी, शक्कर और जल से अभिषेक कर श्रृंगार एवं आरती किया।

मौके पर मौजूद अध्यक्ष मनीष कुमार सचिव सुजीत कुमार रमेश कुमार संयोजक शिवा गुप्ता सह सचिव मुकेश कुमार झा कोषाध्यक्ष गौरव सिंह राजपूत उपाध्यक्ष राहुल यादव नीरज यादव लड्डू यादव सुरज चौधरी आकाश चौधरी मुकेश चौधरी पप्पू यादव सोशल मीडिया प्रभारी अन्य सभी सदस्य मौजूद रहें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.