BIHARMUZAFFARPURPATNA

‘बिहार आकर मुझे मिलती है नई ऊर्जा’ उपराष्ट्रपति बोले-बिहार धर्म और ज्ञान की भूमि

मुजफ्फरपुर: भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बिहार की ऐतिहासिक शैक्षणिक और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देते हुए मंगलवार को मुजफ्फरपुर का दौरा किया.

वे एलएन मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जहां उन्होंने राज्य के बौद्धिक योगदानों की सराहना की और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्रा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

मुजफ्फरपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि बिहार की भूमि धर्म, शिक्षा और चेतना की प्रतीक रही है.इसी भूमि ने देश को जयप्रकाश नारायण जैसे महान लोकतंत्र सेनानी और अनेक मनीषी दिए हैं.

उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक महत्व और उसके बौद्धिक योगदान को रेखांकित करते हुए राज्य की ज्ञान परंपरा को राष्ट्र की अमूल्य धरोहर बताया कि उप राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को क्रांतिकारी और दूरदर्शी पहल बताया. उन्होंने कहा कि यह नीति भारत के युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाएगी.

पहलगाम यात्रा और ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख

समारोह के दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने संसदीय जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बिताए पलों को आत्मीयता से याद किया.

उन्होंने अपने भाषण में पहलगाम यात्रा और ऑपरेशन सिंदूर का भी उल्लेख किया जो उनके सार्वजनिक जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण अध्यायों में शामिल हैं.

बिहार आकर मिलती है ऊर्जा

उन्होंने कहा कि बिहार बिहार में आकर मुझे नई ऊर्जा मिलती है. यहां की जनता का उत्साह और ज्ञान पूरे देश के लिए प्रेरणा है.

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षाविद, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. समारोह का आयोजन भव्य और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.