BIHARMUZAFFARPURPATNASTATE

पटना-दिल्ली एयर इंडिया की फ्लाइट में मची ची’ख पु’कार, लैंडिंग से पहले टला बड़ा हा’दसा

पटना: अहमदाबाद प्लेन हा’दसा के बाद विमान यात्रियों में डर का माहौल है. इसी बीच एयर इंडिया विमान को लेकर बड़ी खबर आ रही है. दिल्ली से पटना आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट टर्बुलेंस में फंस गयी. फ्लाइट के अंदर पटना आने वाले यात्रियों में हड़कंप मच गयी. कुछ देर के लिए चीख पुकार मच गयी.

10 मिनट तक झटका

171 यात्रियों के साथ विमान संख्या एआई 0407 मंगलवार 6 घंटे विलंब से दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर दिल्ली एयरपोर्ट से पटना के लिए उड़ान भरी. पटना में लैंडिंग से पहले ही फ्लाइट टर्बूलेंस में फंस गयी. विमान में सवार यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गयी. विमान झटका देने लगे और लगभग 10 मिनट तक यह सिलसिला चला.

मौसम के कारण टर्बुलेंस

एयर इंडिया के अधिकारियों के अनुसार अचानक हवा का तेज झोंका आया और विमान असंतुलित होने लगा. पायलट ने सूझबूझ से 10 मिनट के अंदर ही विमान को संतुलित कर लिया. लेकिन इतने देर में ही यात्रियों की जान हलक में अटक गयी थी. यात्री अपनी जान की दुआ करने लगे.

इस दौरान विमान में सामान रखने वाला केबिन खुल गए थे. यात्रियों का सामान भी इधर-उधर गिर गया था. उस समय विमान को पूरी तरह से पायलट ने नियंत्रित कर लिया. तब जाकर यात्री शांत हुए. केबिन क्रू के मेंबर लगातार यात्री को शांत कर रहे थे.

अहमदाबाद के बाद खौफ

पिछले दिनों अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हुई घटना के कारण यात्री हवाई सफर करने के दौरान काफी घबराहट महसूस करते हैं. इस तरह की स्थिति जब आती है तो निश्चित तौर पर यात्री में खौफ का माहौल देखने को मिलता है.

विमान 6 घंटे विलंब थी और उसके बाद विमान काफी ऊंचाई पर उड़ रही थी. पटना एयरपोर्ट पर आने से पहले इस तरह के हालात बने थे.

सुरक्षित लैंडिंग

विमान को दोपहर 4 बजकर 10 मिनट पर पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया. उसके बाद यात्री ने राहत की सांस ली है.

खराब मौसम होने के कारण अचानक विमान एयर टर्बूलेंस में फस गया था, लेकिन विमान के पायलट के सूझबूझ के कारण विमान हादसा टल गया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.