MUZAFFARPUR

बिहार में न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाने को मिली मंजूरी, केंद्र सरकार ने की घोषणा, जानें कहां होगी स्थापना

बिहार में न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाने की मांग को केंद्र सरकार ने अपनी मंजूरी दे दी है। आज केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पटना में इसकी घोषणा की। वह यहां पूर्वी क्षेत्र की पांचवीं क्षेत्रीय मीटिंग में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में 6 स्मॉल न्यूक्लियर रिएक्टर लगाने की योजना है। जिसमें से एक बिहार में लगाया जाएगा। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हर स्टेट एक यूनिट न्यूकिलयर पावर प्लांट लगे ये प्रस्ताव आया है।

बिहार के लिए की बड़ी घोषणा

अगले कुछ महीनो के लिए 500 मेगावाट बिहार को अतिरिक्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। 1000 मेगावाट की बिजली स्टोरेज के लिए बिहार ने डिमांड की है।

जिसे हमने मंजूरी दे दी है। बिहार में 80 लाख स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। बिहार ने पावर में अच्छा काम किया है।

उन्होंने कहा कि आज के समय में हम बिजली उत्पादन में सरप्लस की स्थिति में है। जिसके बाद आज पड़ोसी देशों में बिजली सप्लाई कर रहे है। उन्होंने कहा कि हमने पीक समय में 270 गीगावाट का लक्ष्य रखा था।

लेकिन अभी पीक समय में 242 गीगावाट में जरुरत पूरी हो गई है। हम कह सकते हैं कि बिजली का फिलहाल कोई दिक्कत नहीं होगी।

नवादा में लग सकता है न्यूक्लियर प्लांट

बता दें कि बिहार में यह न्यूक्लियर प्लांट नवादा के रजौली स्थित फुलवरिया जलाशय के पास लगाया जाना है। जिसको लेकर लंबे समय से तैयारी की जा रही है। अगर यह परियोजना सफल होती है तो यह पूर्वी भारत का पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट होगा।

जिससे बिहार सहित अन्य राज्यों की बिजली जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा। केंद्र सरकार ने 2047 तक 100 गीगावॉट न्यूक्लियर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य तय किया है और इसी दिशा में बिहार में इस प्लांट की स्थापना पर विचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.