आगामी 21 जुलाई से बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू हो जाएगा। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर अपनी मंजूरी दे दी है।

राजभवन की तरफ से मानसून सत्र का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

आगामी 21 जुलाई से शुरू होकर मानसून सत्र 25 जुलाई तक चलेगा, यानी सत्र महज पांच दिनों का ही होगा। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार के कार्यकाल का यह आखिरी सत्र होगा।

सत्र के दौरान कई राजकीय विधेयकों को सरकार पारित कराएगी। इस सत्र के दौरान आगामी चुनाव को देखते हुए सरकार कई लोकलुभावन घोषणाएं कर सकती है।







Leave a Reply