BIHARMUZAFFARPURSTATE

बिहार छात्र संघ द्वारा राम दयालु सिंह महाविद्यालय में किया गया रोजगार मेला

बिहार छात्र संघ के द्वारा राम दयालु सिंह महाविद्यालय में एक दिवसीय रोज़गार मेला का आयोजन किया गया, जिसमें 380 छात्र-छात्राओं को रोजगार मिला। इस मेले में अडेको और विभिन्न कंपनियों और संस्थानों ने भाग लिया और छात्रों को नौकरी के अवसर प्रदान किए।

मेले की विशेषताएं

– 20 से अधिक कंपनियों ने मेले में भाग लिया और छात्रों को नौकरी के अवसर प्रदान किए।

– 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने मेले में भाग लिया और अपने कौशल और योग्यता के अनुसार नौकरी के अवसर प्राप्त किए।

– मेले में छात्रों को नौकरी के अवसर के अलावा, कैरियर काउंसलिंग और मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

बिहार छात्र संघ का बयान

बिहार छात्र संघ संस्थापक गौतम सिंह ने कहा कि बेरोजगारी के बिहार में बढ़ते प्रकोप को देखते हुए हमलोग बिहार के युवाओं के लिए रोजगार मेला लगाए है।

आज हमलोग जीतने युवाओं को रोजगार दिए है उनके उज्जवल भविष्य का कामना करते हैं आगे भी जितना हमलोग से बनेगा हमेशा बिहार के युवाओं के लिए बिहार छात्र संघ खड़ा रहेगी,

प्रदेश अध्यक्ष ने दिया आयोजकों का धन्यवाद

बिहार छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह ने सभी कंपनियों और संस्थानों को धन्यवाद दिया जिन्होंने मेले में भाग लिया और छात्रों को नौकरी के अवसर प्रदान किए।

उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि यह आयोजन छात्रों के लिए एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक होगा और उन्हें अपने लक्ष्यों की प्राप्ति में सहायक सिद्ध होगा।

विश्वविद्यालय अध्यक्ष तैयब खान ने कहा कि युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है इसको देखते हुआ भविष्य में आगे भी इस तरह का रोजगार मेला लगाया जाएगा

उत्तर बिहार उपाध्यक्ष निहाल सिंह ने कहा कि खाश कर के माध्यम वर्गीय छात्र जो पढ़ाई करके घर बैठे हुए है उनको रोजगार मिलने से उनके घर में खुशियों का माहौल आएगा और परिवार के आय में मदद होगी।

इस मौके पर इंद्रजीत कुमार,अमित आर्यन ,अनुराग कुमार और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.