BIHARMUZAFFARPUR

बिहार बंगाली एसोसिएशन, मुजफ्फरपुर शाखा की वार्षिक आम सभा संपन्न

मुजफ्फरपुर, 23 मार्च 2025 – बिहार बंगाली एसोसिएशन, मुजफ्फरपुर शाखा की वार्षिक आम सभा आज हरिसभा स्कूल प्रांगण में आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता प्रोफेसर दुर्गा पद दास ने की। उन्होंने संस्था के इतिहास और इसकी उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि

सभा की शुरुआत में शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत दिवस पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

वित्तीय रिपोर्ट और कार्यों की समीक्षा

सचिव देवाशीष गुहा ने वर्षभर में किए गए कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। कोषाध्यक्ष की अनुपस्थिति में आय-व्यय का लेखा-जोखा भी रखा गया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया।

नए पदाधिकारियों की घोषणा

सभा में केंद्रीय समिति के उपसभापति राणा कर्मकार विशेष पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अगले दो वर्षों के लिए नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की:

• सभापति: प्रो. दुर्गा पद दास

• उप सभापति: मनिषा दत्ता, मानस कुमार घोष, गौतम तालुकदार, मृणाल कांति सिन्हा

• सचिव: देवाशीष गुहा

• संयुक्त सचिव: अभिजीत दास, अर्पण बोस, चंदन राय, विजय कुमार दास

• सहायक सचिव: श्रीमती पियाली चटर्जी, सौमित्र बनर्जी, देवाशीष गांगुली, प्रणय कुमार मजुमदार

• कोषाध्यक्ष: उज्जवल कुमार दास

• कार्यकारिणी सदस्य: शिखा मजुमदार, संयुक्ता भट्टाचार्य, शुभ्र लेखा सिन्हा, अपर्णा रानी, शुक्ला बोस, किशोर कुमार गुहा, प्रवीर कुमार मित्रा, सुजय कुमार सिन्हा, शुभाशीष बोस, सुकांत बनर्जी

• सेंट्रल काउंसिल सदस्य: चंदना गुहा, झुमा दास, नीला बोस, रमा बनर्जी, सोनाली सिन्हा, नुपुर गुहा, अमरनाथ चटर्जी

सभा का समापन

अंत में अभिजीत दास ने सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया और सभा के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.