BIHARMUZAFFARPURReligionSTATE

मुज़फ़्फ़रपुर: ब्रह्मपुरा रेलवे कॉलोनी के दुर्गा मंदिर को तोड़ने की नोटिस पर हिंदू संगठनों की आपात बैठक

मुजफ्फरपुर रेलवे जंक्शन के दो मंदिरों को पहले ही तोड़े जाने से नाराज हिंदू समाज अब ब्रह्मपुरा रेलवे कॉलोनी स्थित महामातेश्वरी मंदिर और हनुमान मंदिर को ध्वस्त करने की रेलवे प्रशासन की योजना से और आक्रोशित हो गया है।

रेलवे द्वारा कॉलोनी के आधुनिकीकरण की आड़ में इस मंदिर को हटाने की सूचना मिलते ही मंदिर नवनिर्माण समन्वय समिति के बैनर तले दर्जनों हिंदू संगठनों, पुजारियों और स्थानीय निवासियों की एक आपात बैठक मंदिर परिसर में बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी अशोक चौधरी ने की।

24 मार्च को डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 24 मार्च (सोमवार) को समन्वय समिति का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलेगा और मांग करेगा कि रेलवे प्रशासन हिंदू धार्मिक स्थलों को लगातार निशाना बनाने की अपनी नीति पर पुनर्विचार करे।

समिति ने चेतावनी दी कि यदि ब्रह्मपुरा रेलवे कॉलोनी स्थित मंदिर तोड़ा गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

भावुक हुए मंदिर के पुजारी, न्यायालय जाने की तैयारी

बैठक में महामातेश्वरी मंदिर के पुजारी पंडित मणिकांत झा ने हिंदू संगठनों से मंदिर की रक्षा की अपील की और भावुक हो गए।

समन्वय समिति के अध्यक्ष आचार्य चंद्र किशोर पाराशर ने घोषणा की कि मंदिर को बचाने के लिए शीघ्र ही उच्च न्यायालय में याचिका दायर की जाएगी और आंदोलन भी किया जाएगा।

समिति के संयोजक अमरेश कुमार विपुल ने कहा कि मुजफ्फरपुर में लगातार रेलवे प्रशासन द्वारा हिंदू धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि स्थानीय सांसद और विधायक इस मुद्दे पर चुप हैं। यदि उन्होंने इस मामले में कोई कदम नहीं उठाया तो हम उनका घेराव करेंगे और उन्हें चुड़ी-सिंदूर भी भेंट करेंगे।

हिंदू संगठनों का आह्वान – एकजुट हों सनातनी समाज

बैठक में हिंदूवादी नेता वैभव मिश्रा ने आह्वान किया कि हिंदू समाज को एकजुट होकर तन, मन, धन से मंदिर बचाने के आंदोलन को समर्थन देना चाहिए।

बैठक में उपस्थित प्रमुख लोग

बैठक का संचालन अमरेश कुमार ओझा विपुल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार ने किया। बैठक में विकास चौबे, निलेश वर्मा, पवन कुमार चौहान, मृत्युंजय जीत पासवान, दीप आदित्य, दिलीप कुमार ठाकुर, दिव्य प्रकाश, ओम प्रकाश सिंह, शिवम रितेश, आदित्य कुमार, राहुल कुमार, नीरज कुमार, लोकेश कुमार, सुजीत सम्राट, कुणाल रुद्र मिश्रा, साकेत सिंह, जय सिंह, मनोज कुमार, शशि रंजन, आतिश कुमार, पप्पू सिंह, अनिल कुमार सहित दर्जनों हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि और स्थानीय सनातनी योद्धा उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.