BIHARMUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर में वीर शहीदों को नमन, फ्रेंड्स ऑफ नरेंद्र मोदी के तत्वावधान में शहादत दिवस मनाया गया

मुजफ्फरपुर: हरी सभा मध्य विद्यालय में फ्रेंड्स ऑफ नरेंद्र मोदी, मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में शहादत दिवस मनाया गया, जिसमें महान क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि माँ भारती के स्वाधीनता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले इन वीर सपूतों ने अपने शौर्य, पराक्रम और साहस से करोड़ों युवाओं के मन में स्वाभिमान और क्रांति की भावना जगाई। उनके बलिदान ने राष्ट्रव्यापी स्वतंत्रता आंदोलन को नई ऊर्जा दी और वे युगों-युगों तक प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

कार्यक्रम का संचालन और अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीव कुमार झा ने की, संचालन सिद्धार्थ सूरी और धन्यवाद ज्ञापन रंजन ओझा ने किया।

इस अवसर पर हरिसभा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष दुर्गापद दास, राकेश पटेल, अधिराज किशोर, पंकज प्रकाश, राजा सिंह, प्रशांत राज, रवि गुप्ता, मुकेश लाल गुप्ता, विकास शर्मा, आकाश पटेल, पंकज चौहान, मोहित कुमार, बिश्वास कुशवाहा, आकाश पांडे, बसंत कुमार, नीलमणि सिन्हा, सुभाशीष बोस, देवाशीष घोष, रमन मिश्रा, झूमा दास, आदर्श कुमार और श्रेयस झा सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

देशभक्ति के संकल्प के साथ कार्यक्रम संपन्न

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शहीदों के सपनों का भारत बनाने और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा और सभी ने इन वीरों के बलिदान को नमन किया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.