BIHARCRIMEMUZAFFARPURPolicePolitics

कमलेश सहनी की निर्मम हत्या ने दिल को झकझोर दिया: वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी

दीपक कुमार

गायघाट (मुजफ्फरपुर): धनौर गांव निवासी कमलेश सहनी की निर्मम हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना को लेकर वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी) के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

मुकेश सहनी ने कहा, “कमलेश सहनी की हत्या बर्बरता की पराकाष्ठा है। यह केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की लड़ाई है। हम आखिरी दम तक न्याय के लिए संघर्ष करेंगे और अपराधियों को सख्त सजा दिलाने के लिए प्रशासन पर दबाव बनाएंगे।”

प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग

वीआईपी सुप्रीमो ने प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।

वीआईपी परिवार देगा हरसंभव सहायता

मुकेश सहनी ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि वीआईपी पार्टी और निषाद समाज इस न्याय की लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा, “हम अपने समाज के हर भाई-बहन को भरोसा दिलाते हैं कि यह लड़ाई न्याय मिलने तक जारी रहेगी।”

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे अपराधियों के खिलाफ त्वरित न्याय की मांग कर रहे हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.