पताही (सीतामढ़ी) : विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की एक महत्वपूर्ण बैठक पताही पंचायत में आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य नववर्ष एवं रामनवमी को सफलतापूर्वक संपन्न कराना तथा संगठन का विस्तार करना था। बैठक की अध्यक्षता बजरंग दल के प्रखंड संयोजक चंदन सिंह ने की।

संगठन का विस्तार एवं नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
बैठक में सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार किया गया, जिसमें निम्नलिखित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए:
• विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष: अशोक दास
• उपाध्यक्ष: मुकेश सिंह, चंद्रिका दास
• बजरंग दल सह संयोजक: आकाश सनातनी, नागेश्वर महाकाल, राहुल हिंदू
• अध्यक्ष: राजन सिंह
• सह मंत्री: रोहित दास
• धर्माचार्य प्रमुख: बिगन बैठा जी

बैठक में प्रमुख कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
इस बैठक में विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री संतोष कुमार देशमुख, जिला सह संयोजक टुन्ना झा, जिला कोषाध्यक्ष बब्लू चौधरी, प्रखंड पालक पदाधिकारी वकील झा, बब्लू झा, प्रखंड अध्यक्ष नरेश ठाकुर समेत लड्डू कुमार झा, बिटू कुमार, विजय चौधरी, धनंजय कुमार, रूपेश कुमार, विनोद कुमार, केदार सिंह, सिकंदर कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नववर्ष एवं रामनवमी को भव्य बनाने का संकल्प
बैठक में निर्णय लिया गया कि नववर्ष और रामनवमी के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें भव्य शोभायात्रा, भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक आयोजन होंगे। सभी कार्यकर्ताओं ने समाज में सद्भावना और धार्मिक चेतना को मजबूत करने का संकल्प लिया।
बैठक का समापन “जय श्री राम” के उद्घोष के साथ हुआ।





Leave a Reply