BIHARSTATE

हाथरस गैं’गरे’प पर BJP विधायक का अजीब बयान, कहा- अगर बेटियों को मां-बाप अच्छे संस्कार दें तो रुकेंगी ब’लात्कार की घ’टनाएं

हाथरस में दलित लड़की के साथ गैं’गरे’प और ह’त्या के मा’मले में अब ज’मकर सियासत होने लगी है। बयानों की दौर जारी है। एक तरफ विपक्ष उत्तर प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है, वहीं सत्ता पक्ष ने विपक्ष पर राजनीति करने का आ’रोप लगाया है। इस बीच भारतीय जनाता पार्टी (BJP) विधायक ने अ’जीबोगरीब बयान दिया है। 

उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के बैरिया से विधायक सुरेन्द्र सिंह से शनिवार को जब हाथरस की दलित लड़की से रे’प और ह’त्या के संबंध में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर माता-पिता अपनी बेटियों को सही संस्कार देंगे तो बला’त्कार की घट’नाएं कम होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार भले ही ब’लात्कार की घट’नाओं के खि’लाफ तल’वाड़ लिए खड़ी हो लेकिन फिर भी उसे रोका नहीं जा सकता।

बलिया के चांदपुर में मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत के दौरान, भाजपा विधायक ने कहा, “मैं एक शिक्षक हूं। भले ही सरकार तलवार लेकर खड़ी हो, लेकिन ऐसी घटनाएं नहीं रुकेंगी। जब माता-पिता अपनी बेटियों को संस्कार देते हैं और उनमें अच्छे मूल्यों का समावेश होता है तो ऐसी घटनाएं रुकेंगी।”

उन्होंने आगे कहा, “जिस तरह सरकार का कर्तव्य है कि वह सुरक्षा दे, इसी तरह परिवार और माता-पिता का कर्तव्य है कि वे अपने बच्चों में संस्कार डालें। माता-पिता को उन्हें विनम्र व्यवहार सिखाना चाहिए। संस्कार और सरकार का संयोजन देश को सुंदर बना सकता है। कोई दूसरा रास्ता नहीं है। ”

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का उदय नहीं कर पाएंगे। इन दोनों कांग्रेसी नेताओं ने शनिवार को दलित लड़की के परिवार से मुलाकात की थी, जिनके साथ 14 सितंबर को चार लोगों द्वारा बर्बरतापूर्वक बलात्कार और हत्या की गई थी। मीडिया के लोगों और राजनीतिक नेताओं को शनिवार देर रात तक पीड़ित के परिजनों से मिलने की अनुमति नहीं दी गई थी क्योंकि गांव और आस-पास के क्षेत्र धारा 144 लागू थी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.