BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : अक्षत के पिता और परिजन SSP से मिले, की CBI जांच कराने की मांग

कलाकार अक्षत कुमार की मुम्बई में हुई ह’त्या की निष्पक्ष जांच के लिए रविवार काे एसएसपी जयंत कांत से पुलिस ऑफिस में परिजनों ने मुलाकात की। अक्षत के पिता विजयंत किशोर उर्फ राजू चौधरी ने एसएसपी से मांग करते हुए कहा कि बिहार पुलिस के अधि’कारियों या सीबीआई से ही इस कांड की जांच कराई जाए। क्योंकि, मुम्बई पुलिस शुरू से ही इस कांड की मुख्य आराेपी स्नेहा चौहान के पक्ष में काम कर रही है।

मुम्बई में गए परिजनों से स्थानीय पुलिस ने असहयोगात्मक रवैया अपनाया। पिता ने बताया कि मुम्बई पुलिस ने उन लाेगाें के बयान पर एफआईआर दर्ज नहीं की। धमकी देते हुए कहा कि श’व लाे और मुम्बई से निकल जाओ नहीं ताे सबकाे पक’ड़कर क्वारेंटाइन सेंटर भेज देंगे। ऐसी स्थिति में वहां से श’व लेकर बैरंग लाैट आना ही विकल्प बचा था। अक्षत के पिता ने बताया कि एसएसपी ने सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने की बात कही है। साथ ही भराेसा दिलाया है कि इंसाफ के लिए सभी कानूनी सहायता मुजफ्फरपुर पुलिस उन्हें करेगी।

सुशांत कांड की तरह मुम्बई जाने पर क्वारेंटाइन न हाेना पड़े इस पहलू पर भी है नजर

एक्टर सुशांत कांड में जब पटना की पुलिस मुम्बई गई थी ताे वहां विवाद के बीच अधिकारियों काे क्वारेंटाइन सेंटर में डाल दिया गया था। अक्षत कांड में भी मुम्बई पुलिस ऐसा कर सकती है। इस पहलू पर भी नगर थाने के अधिकारियों की नजर है। ऐसे में नगर थाने से डाक के जरिए केस का सारा रिकॉर्ड मुम्बई के कोकिलाबेन थाने भेजा जा सकता है। इस कारण से अभी तक कांड के आईओ काे मुम्बई भेजने के लिए आईजी से अनुमति के लिए आवेदन नहीं दिया गया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.