BIHARMUZAFFARPURSTATE

संत जेवियर इंटरनेशनल स्कूल में किंडरगार्टन सेक्शन के नन्हे विद्यार्थियों का ग्रेजुएशन सेरेमनी हर्षोल्लास के साथ हुआ संपन्न

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर बैरिया स्थित आदर्श ग्राम के संत जेवियर इंटरनेशनल स्कूल में आज शैक्षणिक सत्र 2025–26 के किंडरगार्टन सेक्शन के नन्हे विद्यार्थियों का ग्रेजुएशन सेरेमनी बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन के साथ की गई।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या अलका झा एवं प्रशासक राकेश त्रिवेदी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही संत जेवियर किंडरगार्टन शाखा की प्राचार्या लिपि सिंह की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

 

नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। बच्चों के आत्मविश्वास, प्रतिभा और उत्साह ने यह दर्शाया कि वे अपने शैक्षणिक जीवन की पहली सीढ़ी सफलतापूर्वक पार कर चुके हैं।

  

इस अवसर पर अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उनकी सक्रिय सहभागिता, तालियों की गूंज और स्नेहपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम को अत्यंत सफल, जीवंत और यादगार बना दिया। अभिभावकों की उपस्थिति से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ा और पूरे वातावरण में खुशी एवं गर्व का माहौल देखने को मिला।

   

विद्यालय की प्राचार्या अलका झा ने अपने संबोधन में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा का यह प्रारंभिक चरण उनके जीवन की मजबूत नींव है। उन्होंने अभिभावकों, विशेषकर माताओं, के योगदान की सराहना करते हुए उनके सहयोग और समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को ग्रेजुएशन प्रमाणपत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

  

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समापन कोऑर्डिनेटर मुनमुन मार्टिना द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया, जिसमें उन्होंने सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं सहयोगी स्टाफ के प्रति आभार प्रकट किया। यह आयोजन बच्चों के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक अनुभव साबित हुआ, जिसने उनके आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.