MUZAFFARPUR

बिहार में अ’पराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गो’ली मा’रकर ह’त्या

मुजफ्फरपुर: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है, यही कारण है कि वो एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। सासाराम, बेगूसराय के बाद अब मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। बिहार के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता रामसूरत राय के बेहद करीबी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है।

घटना की जानकारी देते हुए मीडिया के सामने ही रामसूरत राय फूट फूटकर रोने लगे। उनके आंखों से अचानक आंसू निकल पड़े। पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि मृतक मेरे घर परिवार का लड़का था। जिसकी सिर में गोली लगने से मौत हो गयी। यह दुखद घटना है, प्रशासनिक कार्रवाई हो..उन्होंने बताया कि छह महीने पहले भी उसके ऊपर फायरिंग हुई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिसिया इकबाल को चुनौती दी है। गरहा थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में बाइक सवार बदमाशों ने एक पिता की उनके बेटे के सामने ही गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। मृतक की पहचान हरि भगत के रूप में हुई है, जो भाजपा नेता और पूर्व मंत्री रामसूरत राय के बेहद करीबी माने जाते थे।

घटना का विवरण

बेटे के सामने हुई वारदात:जानकारी के अनुसार, हरि भगत अपने बेटे के साथ खेत से गेहूं की दौनी कराकर घर लौट रहे थे। उनके आगे गेहूं से लदा ट्रैक्टर चल रहा था और पीछे वह अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार थे। मुरादपुर स्थित बुझावन भगत स्कूल के समीप अचानक एक बाइक पर सवार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

पहली गोली हरि भगत के पेट में लगी। पिता को लहूलुहान देख बेटा जान बचाने के लिए बाइक से कूदकर पास के खेतों की ओर भागा। इसके बाद अपराधियों ने हरि भगत के सिर में दूसरी गोली मारी और मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.