BHAGALPURBIHARMUZAFFARPURSTATE

होली खेलने ससुराल गये 3 दोस्तों को मा’री गो’ली, दो की मौ’त, तीसरे की हालत ना’जुक

भागलपुर: होली के मौके पर ससुराल आए तीन युवकों पर अज्ञात अपराधियों ने गोली चला दी। इस हमले में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है।

मृतकों की पहचान खगड़िया जिले के पसराहा निवासी गुलशन कुमार (20), पिता सदानंद मंडल और नीरज कुमार (24), पिता अनिल मंडल के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान अजेश कुमार, पिता विजय कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

मृतक गुलशन कुमार के भाई मिथलेश मंडल ने बताया कि होली के मौके पर उसका भाई अपने दो दोस्तों और पत्नी के साथ इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के मोरकहिया स्थित ससुराल आया था। पत्नी को ससुराल छोड़ने के बाद तीनों युवक अपने मौसिया ससुराल बोरवा गए थे।

वहां से बुधवार शाम करीब चार बजे वे निकले, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। रातभर खोजबीन की गई, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।

गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे कलबलिया धार के पास सड़क किनारे दोनों युवकों का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.