BIHARMUZAFFARPURPATNASTATE

‘मैं राज्यसभा सदस्य बनना चाहता हूं’.. नीतीश कुमार का सोशल मीडिया पोस्ट

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे. इस बात का ऐलान खुद सीएम नीतीश कुमार ने किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट की तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है.

नीतीश कुमार ने पोस्ट में लिखा, ”पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है.

आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है. इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है.”

‘राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं’

मुख्यमंत्री ने लिखा कि, संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं. इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.