BIHARMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर के सेन्ट जेवियर्स जूनियर सीनियर स्कूल में स्वर्ण जयंती समारोह का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के सेन्ट जेवियर्स जूनियर सीनियर स्कूल में स्वर्ण जयंती समारोह विद्यालय के बच्चों के द्वारा हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस समारोह का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मुजफ्फरपुर श्वेता सिंह, विद्यालय के निदेशक  अमिताभ चंद्रा, संयुक्त निदेशक आमोद कुमार दत्त, सेंट जेवियर्स के सभी शाखाओं की प्राचार्या तथा शाखा प्रभारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

तत्पश्चात् सेन्ट जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल की प्राचार्या आशा किरण सिन्हा ने अपने संभाषण में कहा कि इस विद्यालय में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं की कोई कमी नहीं है। शिक्षा जगत, खेल जगत आदि में यहाँ के छात्रों ने अपना परचम लहराया है। प्राचार्या श्रीमती सिन्हा के द्वारा छात्र-छात्राओं के विकास एवं प्रतिफल का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

जिसके बाद सेन्ट जेवियर्स जूनियर सीनियर स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिनमें नृत्य, संगीत एवं नाटक की प्रस्तुति दर्शाई गई। इस दौरान छात्र एवं छात्राओं ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों को अचंभित कर दिया।

वैसे तो सभी कार्यक्रम एक से बढ़कर एक थे लेकिन जिन कार्यक्रमों ने दर्शकगणों एवं निर्णायक मण्डली को सबसे अधिक प्रभावित किया वे थे गुरु वंदना, रेट्रो सौंग, सेमी क्लासिकल, ढाक बाजा, बिटु एवं दुर्गा स्तुति नृत्य, यमराज की अदालत, भोली एवं कर्तव्य बोध नाटक आदि।

इस कार्यक्रम का समापन विद्यालय के शिक्षक विवेक के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने सभी अभिभावकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा अतिथिगणों के सहयोग पर आभार व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएँ दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.