MUZAFFARPUR

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के बीच फा’यरिंग, गो’लियों से गूं’जा साइंस कॉलेज, द’हशत में स्टूडेंट

’पटना : पटना विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव के मतदान के बीच शनिवार को पटना विश्वविद्यालय के अंतर्गत पटना साइंस कॉलेज परिसर में एक से दो राउंड गोली चलने की सूचना से हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पटना टाउन डीएसपी-1 के नेतृत्व में पीरबहोर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की तफिश में जुट गई। फायरिंग की सूचना के बाद मतदान स्थल और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया, वहीं सुरक्षा के मद्देनज़र अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल किसी के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। प्रशासन ने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्राथमिकता है।

इसी बीच, चुनाव के दौरान एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया। छात्र संघ चुनाव के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रिंकल यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। रिंकल यादव जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार हैं और पार्टी प्रमुख तेज प्रताप यादव से जुड़े माने जाते हैं। उनकी गिरफ्तारी की खबर फैलते ही समर्थकों ने विश्वविद्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया और नारेबाजी शुरू कर दी।

सेंट्रल पैनल के 5 पद के लिए 41 और काउंसलर के लिए 45 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, अध्यक्ष पद के लिए 11 उम्मीदवार, महासचिव के लिए 9, उपाध्यक्ष के लिए 8, संयुक्त सचिव के लिए 6 और कोषाध्यक्ष पद के लिए 7 प्रत्याशी मैदान में हैं। छात्र दोपहर 2:30 तक मतदान कर सकते हैं। वोटिंग को लेकर कॉलेजों में पुलिस की तैनाती की गई। आज शाम 4:10 बजे से ही पटना आर्ट्स कॉलेज में मतों की गिनती शुरू होगी।

SDPO राजेश रंजन ने बताया, छात्र संघ चुनाव के दौरान पटना साइंस कॉलेज में गोली चली है। एक खोखा बरामद किया है। किसी को डरने की जरूरत नहीं है प्रशासन यहां पर मौजूद है। फोर्स मंगाया गया है। हम लोग पता कर रहे हैं कि किसने इस तरीके का काम किया है।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.