मुजफ्फरपुर: संत जेवियर किंडरगार्टेन द्वारा शनिवार सायं को वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन संत जेवियर सीनियर जूनियर स्कूल के गोशाला रोड स्थित परिसर में अत्यंत गरिमा एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। जहां समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।


इस पावन अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक निदेशक अमिताभ चंद्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक अमोद कुमार दत्ता, प्राचार्या अलका झा, प्रशासक राकेश त्रिवेदी एवं उप-प्राचार्य (गोशाला शाखा) दीपक चंद्र सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।


वार्षिक उत्सव के दौरान नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें समूह नृत्य, गीत, नाटक एवं रंगारंग कार्यक्रम शामिल रहे। बच्चों के आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रतिभा ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विद्यालय प्रबंधन ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता दोहराई। अभिभावकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता एवं तालियों की गूंज ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। इस प्रकार सेंट जेवियर्स किंडरगार्टन का वार्षिक उत्सव हर्ष, उल्लास और प्रेरणादायी प्रस्तुतियों के साथ यादगार बन गया।






Leave a Reply