BIHARMUZAFFARPURSTATE

श’राब घो’टाला केस में केजरीवाल हुए बरी तो बोले तेजस्वी यादव- दिल्ली में फिर से हो चुनाव

पटना : अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, के कविता को दिल्ली की अदालत ने शराब घोटाला मामले में बरी कर दिया. इसके बाद आम आदमी पार्टी में खुशी की लहर है. नेता सत्ताधारी पार्टी बीजेपी पर हमलावर हैं, इसी बीच पटना से नई आवाज गूंजी है. दिल्ली में फिर से चुनाव की मांग की गई है.

तेजस्वी बोले- दिल्ली में फिर से हो चुनाव

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर कहा, लगातार विपक्षी दलों पर राजनीतिक वेंडेट्टा के हिसाब से जबरन गलत मुकदमे किए जाते हैं, संस्थाओं का केंद्र सरकार दुरुपयोग कर रही है. जो तथाकथित शराब घोटाला था उसमें कोर्ट ने सभी आरोपिरयों को बरी किया है. भाजपा का चाल, चरित्र सामने आ गया. हम चाहेंगे कि दिल्ली में दोबारा चुनाव कराए जाएं ताकि जनता सही मुद्दों पर चुनाव कर पाए.

‘बीजेपी के राजनीतिक वेंडेटा का शिकार’

आरजेडी नेता ने आगे कहा कि, सिर्फ अरविंद केजरीवाल ही नहीं, चाहे राहुल गांधी हों, लालू यादव हों या हमारा पूरा परिवार शुरू से ही बीजेपी के राजनीतिक वेंडेटा का शिकार होता रहा है. चाहे IRCTC का घोटाला हो या जमीन के बदले नौकरी देने का घोटाला हो, आज तक रेलवे ने माना ही नहीं कि कोई घोटाला हुआ है और इसकी पहले ही CBI तीन बार जांच कर चुका है.

RJD सांसद मनोज कुमार झा ने शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर कहा, “अब कितने लोग माफी मांगेंगें? मांगेंगे या नहीं मागेंगे? जब वेंडेट्टा किसी केस को प्रेरित करता है तो उसका हश्र यही होता है. मैं दावे के साथ कहता हूं कि मेरे नेतृत्व समेत जितने लोगों पर मुकदमे चल रहे हैं सबका यही हश्र होगा.”

दोनों इस घोटाले के जनक थे- बीजेपी

इधर बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में अरविंद केजरीवाल को बरी किए जाने पर कहा, “सभी जानते हैं कि ये दोनों (अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया) इस घोटाले के जनक थे. ”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.