BIHARMUZAFFARPURSTATE

बिहार में बड़ा हा’दसा, बीच बाजार सि’लेंडर ब्ला’स्ट, 11 लोग झु’लसे

बेतिया: बिहार के बेतिया में बड़ा हादसा हुआ है, जहां लौरिया नगर पंचायत क्षेत्र में यूनियन बैंक के सामने गुरुवार दोपहर एक मीट दुकान पर छोटे रसोई गैस सिलेंडर अचानक आग लग गई और ब्लास्ट हो गया. घटना में दुकानदार सहित आसपास मौजूद ग्राहक और राहगीर मिलाकर कुल 11 लोग झुलस गए हैं. धमाके के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.

दुकान में रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट

स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लौरिया पहुंचाया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रौशन कुमार ने बताया कि सभी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया है.

दो बच्ची समेत 11 लोग झुलसे
घायलों में गोविंद राय (34), विनय कुमार शुक्ला (32), गुलाब पटेल, प्रेमनाथ कुमार (25), अमरजीत कुमार (30), नितीश कुमार (25), कृष्णा ठाकुर (35), भूल देवी (35), बेबी कुमारी (5), सीता देवी और एक अन्य छह वर्षीय बच्ची शामिल हैं. सभी की स्थिति पर चिकित्सकीय निगरानी रखी जा रही है.
ब्लास्ट की जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही सभापति प्रतिनिधि संजय कुमार, सीओ नितेश कुमार सेठ, थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और हालात की जानकारी ली. लौरिया थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि सिलेंडर में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.