BIHARMUZAFFARPURPATNASTATE

मुजफ्फरपुर : डाकघर खाता खुलने अभियान को लेकर औराई डाकघर के अंतर्गत राजखंड शाखा में डाक मेला का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर : नॉर्थ डिविजन के SDI सरोज कुमार ने निर्देशानुसार डाकघर खाता खुलने अभियान को लेकर औराई डाकघर के अंतर्गत राजखंड शाखा में डाक मेला का आयोजन हुआ।  जिसमें एक दिन में 160 से अधिक लोगों ने खाता खुलवाया। पोस्ट ऑफ़िस पॉलिसी में आने वाले बचत खाता, रेकरिंग डिपॉजिट, सुकन्या खाता समेत अन्य खातों का लोगों ने भरपूर लाभ उठाया।

औराई डाकघर अंतर्गत आने वाले कई शाखा से चिन्हित कर टीम के द्वारा घर घर जाकर लोगो को खातों के बारे में समझकर खता खोला गया। टीम का नेतृत्व कर रहे मानी भूषण ने कहा घर-घर जाकर लोगो को डाकघर के खातों के बारे में जानकारी दी गई जिसके बाद लोगों ने बढ़ चढ़कर खाता खुलवाया और आगे भी अन्य शाखा में जाकर लोगो को खाता खुलने का अभियान लगातार जारी रहेगी।

इस मौके पर राजखंड शाखा डाकपाल सिखा कुमारी कोकिलवारा शाखा डाकपाल शुभम कुमार, चहुंटा शाखा डाकपाल विपुल कुमार,रामपुर सगहरी शाखा डाकपाल आकाश कुमार, ABPM मयंक राज , ABPM मनी भूषण, ABPM सितारा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.