BIHARMUZAFFARPURSTATE

आरा, पटना, बक्सर और मुजफ्फरपुर में समेत इन जिलों में कितने बजे इफ्तार, देख लें

बिहार : रमजान का पाक महीना चल रहा है। इस महीने को बेशुमार बरकतों वाला महीना भी कहा जाता है। माह-ए-रमजान में इबादतों का दौर भी जारी है। रमजान में बाजार भी गुलजार है। रोजा रखने के साथ-साथ लोग धीरे-धीरे ईद की भी तैयारियों में जुटे हैं। इस बेहद ही अहम महीने को लेकर यह कहा जाता है कि अल्लाह इस महीने में इबादतों और नेकी का कई गुना अधिक शबाब देते हैं। 19 फरवरी से शुरू हुए रमजान के महीने में लोग इबादत करने के साथ-साथ आत्मचिंतन भी करते हैं।

रमजान के महीने में जो लोग रोजा रखते हैं वो सुबह से लेकर शाम तक एक तयशुदा समय के लिए कुछ भी नहीं खाते हैं और ना ही पीते हैं। सूर्य के अस्त होने के समय पर ही यह लोग रोजा खोलते हैं और इसे ही इफ्तार कहा जाता है। हम आपको अपनी इस रिपोर्ट में बताएंगे कि बिहार के अलग-अलग जिलों में आज इफ्तार का समय क्या है।

देख लीजिए इफ्तार का समय

राजधानी पटना में इफ्तार का समय शाम 5.51 बजे है। आरा में इफ्तार का समय 5.53 बजे है। मुजफ्फरपुर में इफ्तार का समय सुन्नी के लिए 5.53 बजे तथा शिया के लिए 6.03 बजे है। पूर्णिया में इफ्तार का समय शाम 5.41 बजे है। किशनगंज में इफ्तार का समय शाम 5.41 बजे है। बेगूसराय में इफ्तार का समय शाम 5.47 बजे है। जहनाबाद जिले में शाम 5.50 बजे इफ्तार का समय है। औरंगाबाद जिले में इफ्तार का समय शाम 5.54 बजे है। वैशाली जिले में इफ्तार का समय शाम 6 बजे है। सासाराम में इफ्तार का समय 5.54 बजे है।

छपरा में इफ्तार का समय 5.56 बजे है। सीवान में इफ्तार का समय शाम 5.56 बजे है। नवादा जिले में इफ्तार का समय शाम 5.51 बजे है। गोपालगंज में इफ्तार का समय 5.58 बजे है। बिहारशरीफ में इफ्तार का समय शाम 5.54 बजे है। कैमूर जिले में इफ्तार का समय 5.57 बजे है। पश्चिम चंपारण में इफ्तार का समय सुन्नी के लिए 5.52 बजे है। शिया के लिए 6.03 बजे है।

समस्तीपुर जिले में सुन्नी के लिए इफ्तार का समय शाम 5.52 बजे है। समस्तीपुर जिले में इफ्तार का समय शाम 5.47 बजे है। दरभंगा में सुन्नी के लिए इफ्तार का समय शाम 5.57 बजे है जबकि शिया के लिए 5.48 बजे है। लखीसराय जिले में इफ्तार का समय 5.47 बजे है। इफ्तार का समय बांका जिले में शाम 5.47 बजे है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.