BIHARMUZAFFARPURPATNASTATE

दूल्हे को वरमाला डाल रही थी प्रेमिका , प्रेमी ने स्टेज पर चढ़कर दुल्हन को मारी दी गो’ली

बक्सर : बिहार के बक्सर में प्रेमी अपनी प्रेमिका की शादी होने से इतना नाराज था कि वह शादी समारोह में पहुंच गया और खूनी साजिश को अंजाम दे दिया. गोली मारते ही वैवाहिक कार्यक्रम में हड़कंप मच गया. चौसा का है जहां शादी की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं. दुल्हन को गंभीर हालत में वाराणसी रेफर कर दिया गया. इधर गोली मारने वाला प्रेमी फरार हो गया.

प्रेमी ने शादी में मारी प्रेमिका को गोली

मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चौसा नगर पंचायत का है. मंगलवार की रात एक शादी समारोह उस वक्त सनसनी और मातम में बदल गयी, जब जयमाल के दौरान दुल्हन को उसके कथित प्रेमी ने गोली मार दी. खुशी के माहौल में अचानक हुई फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई. मंच पर मौजूद दुल्हन लहूलुहान होकर गिर पड़ी, वहीं बाराती और ग्रामीण जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया.

शादी समारोह में मारी गोली

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से बारात चौसा पहुंची थी. पूरे विधि-विधान के साथ विवाह की रस्में चल रही थीं, जयमाल कार्यक्रम के लिए जैसे ही दुल्हन मंच पर पहुंची, तभी पड़ोस में रहने वाला एक युवक अचानक मंच पर चढ़ आया. किसी को कुछ समझ में आता, इससे पहले ही उसने दुल्हन और पिता पर गोली चला दी. गोली लगते ही दुल्हन गंभीर रूप से घायल होकर मंच पर ही गिर पड़ी.

दुल्हन की हालत गंभीर

घटना के बाद समारोह स्थल पर चीख-पुकार मच गई. दुल्हन के परिजन सदमे में आ गए, वहीं बारातियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. लोगों ने किसी तरह घायल दुल्हन को संभाला और तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे वाराणसी रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि गोली शरीर के नाजुक हिस्से में लगी है, जिससे उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

प्रेम प्रसंग में मारी गोली

स्थानीय लोगों के अनुसार यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है. आरोपी युवक दुल्हन का पड़ोसी है और दोनों के बीच पहले से संबंध होने की चर्चा गांव में थी. बताया जा रहा है कि दुल्हन की शादी तय होने से आरोपी नाराज था और इसी रंजिश में उसने यह खौफनाक कदम उठाया. हालांकि पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि घटना पूर्व नियोजित थी या अचानक गुस्से में अंजाम दी गई. घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी.

युवक की गिरफतारी के लिए छापेमारी

पुलिस ने शादी समारोह स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ”आरोपी की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.”

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है और लोग कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं. वहीं दुल्हन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इलाके में दहशत

फिलहाल घायल दुल्हन का इलाज वाराणसी में चल रहा है और उसकी हालत पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. पुलिस जांच के नतीजों के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इस वारदात के पीछे पूरी साजिश क्या थी, लेकिन जयमाल के मंच पर चली गोली ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.