BIHARSTATE

विधायक अजीत कुमार ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, एक करोड़ नौ लाख की लागत से इलाके का होगा कायाकल्प

बिहार : पूर्व मंत्री सह विधायक ई.अजीत कुमार ने मंगलवार को साइन रोड में शिवशंकर चौक से मधुकर छपरा सड़क का नारियल फोड़कर कार्य का शुभारम्भ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों से दो विधायकों के कार्यकाल में यह सड़क राजनीतिक कारणों से उपेक्षित छोड़ दिया गया था। जिससे हजारों की आबादी को आवागमन में काफी कष्ट व परेशानी होती थी।

कहा की अब एक करोड़ नौ लाख रुपए की लागत से सड़क का निर्माण व अनुरक्षण कार्य होगा। विधायक ने अभियंताओं व संवेदक को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि हर हाल में मानक के अनुसार सड़क निर्माण कार्य होना चाहिए। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों से सड़क के कार्य पर नजर रखने की अपील की।

विधायक अजीत कुमार ने 70 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इस सड़क में नाले का प्रावधान नहीं होने पर आश्चर्यजनक व्यक्त करते हुए मौके पर उपस्थित अभियंता से इस सड़क में अलग से नाले का प्रावधान करने का को कहा।  जिससे लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

कुमार ने कांटी मड़वन के सड़क के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर अभियंताओं को फटकार लगाते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष विनोद गुप्ता,कारी साहू,मुखिया विजय पांडेय,सरपंच मधुसूदन सिंह,सचिंद्र कुशवाहा, विश्वनाथ प्रताप सिंह,कुमोद ओझा,रामसागर चौधरी, रूपेश ओझा,नीरज साह,बसंत कुमार,सुमन सिंह,राहुल रंजन,शिवचंद्र पासवान,रामप्रवेश महतो आदि थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.