BIHARMUZAFFARPURPATNASTATE

बाल प्रतिभाओं का उत्सव: लिटिल मास्टर शेफ और वार्षिक समारोह में दिखा हुनर

मुजफ्फरपुर: 21 फरवरी 2026 को शेरपुर स्थित शिव मंदिर परिसर में ज्ञान दीप सेंट्रल स्कूल द्वारा “लिटिल मास्टर शेफ एवं बाल मेला” का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और टीम वर्क का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

विभिन्न फूड और गेम स्टॉल के माध्यम से बच्चों ने मोमोज, चाट, पाव भाजी, गोलगप्पा, भेलपुरी, बर्गर, इडली, दही बड़ा, ब्रेड पकौड़ा, पकौड़ी, शेक्स और कोल्ड ड्रिंक सहित कई व्यंजन प्रस्तुत किए, जिससे अभिभावकों और आगंतुकों को बच्चों की प्रतिभा को करीब से देखने का अवसर मिला।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय की प्राचार्य ममता रानी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनमें नेतृत्व क्षमता व आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। वहीं 22 फरवरी को विद्यालय का वार्षिक उत्सव आयोजित किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थी वर्षभर की तैयारी के आधार पर नृत्य, संगीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

विद्यालय के निदेशक संतोष कुमार ने अभिभावकों से अपील की है कि वे कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करें, साथ ही उन्होंने बताया कि शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और प्रशिक्षण से ही यह आयोजन सफल रूप ले सका है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.